फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Landlord arrested from Manas village

Kaithal News: मानस गांव से मकान मालिक गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Landlord arrested from Manas village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस गांव में एक घर के कमरे में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना सदर कैथल के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए मकान मालिक मानस निवासी आरोपी चंद्र राज को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल और कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 22 मार्च को मानस गांव से अवैध रूप से भ्रूण जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। इस मामले में आरोपी ऋषिपाल निवासी गांव कैलरम को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार रुपये के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने योजना बनाकर एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी ऋषिपाल गांवों में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वह अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर चोरी-छिपे भ्रूण जांच का अवैध धंधा चला रहा था। आरोपी भ्रूण जांच के बदले महिलाओं से 30 से 40 हजार रुपये लेता था।

सदर थाने में मामला दर्ज करके एएसआई जयपाल सिंह ने जांच करते हुए आरोपी ऋषिपाल को पुलिस रिमांड पर लिया था और पूछताछ की। इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी ने गांव मानस में चंद्र राज के घर पर मशीन लगाई हुई थी। आरोपी वहां महिलाओं को बुलाकर भ्रूण जांच करता था व आरोपी ने उक्त जगह करीब एक माह पहले काम की शुरुआत की थी।


ऋषिपाल ने करीब छह महीने पहले कलायत क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से मशीन खरीदी थी, जिसकी मौत हो चुकी है। मंगलवार को आरोपी ऋषिपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी चंद्र राज ऋषिपाल को दोस्त है। आरोपी चंद्र राज को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed