{"_id":"65bd65843657cb8d8c09f8a6","slug":"land-vacated-for-bus-stand-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-318542-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में बस अड्डे के लिए खाली कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में बस अड्डे के लिए खाली कराई जमीन
Sat, 03 Feb 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका में बनने वाले नए बस अड्डे के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने ट्रक यूनियन से जमीन खाली करवा लिया। प्रशासन को आशंका थी कि इस जमीन को खाली करवाते समय ट्रक ऑपरेटर विरोध कर सकते हैं। इसके चलते प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ साथ जेसीबी मशीनें व कब्जा खाली करवाने के लिए दूसरे उपकरण साथ लेकर मौके पर पहुंचा था।
भूमि को खाली करवाने के लिए गुहला के तहसीलदार अनिल बिढ़ान व नायब तहसीलदार सुनील कुमार को ड्यूटि मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह की थी। सबसे पहले तहसीलदार अनिल बिढान, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, डीएसपी कुलदीप सिंह व चीका थाना प्रभारी दलबीर सिंह ट्रक ऑपरेटरों से बात करने ट्रक यूनियन में पहुंचे और जमीन को खाली करने की अपील की।
ट्रक यूनियन के प्रधान देवराज ने अधिकारियों से कहा कि इस जगह पर पिछले 46 सालों से ट्रक यूनियन चलती आ रही है। यूनियन में 500 से अधिक ट्रक हैं। यदि प्रशासन को इस जमीन पर बस अड्डा बनाना है तो पहले ट्रक यूनियन को जगह दी जानी चाहिए थी। कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से ट्रक यूनियन से जुड़े ये 500 परिवार सड़क पर आ गए है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ट्रक ऑपरेटरों से कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करना आवश्यक है, ट्रकों को हटा ले अन्यथा उन्हें बल प्रयोग करना पड़ेगा। बाद में सभी ट्रक ऑपरेटरों ने ट्रकों को हटा लिया।
पांच फरवरी को होगा भूमि पूजन
पांच फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। करीब 10 करोड़ रुपये से छह एकड़ में बनने वाले दो मंजिला बस अड्डा बनाया जाना है। इससे चीका को देश में नई पहचान मिलेगी। भूमि पूजन वाले दिन ही नए बस अड्डे से जयपुर के लिए बस को झंडी दिखा रवाना किया जाएगा। सिखों के सबसे पवित्र स्थान अमृतसर के लिए भी चीका से सीधी बस को सात मार्च को रवाना होगी। भविष्य में चीका से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी बसें चलेंगी, जिसका इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बस अड्डे के निर्माण में सहयोग करने व यूनियन से शांति पूर्वक तरीके से ट्रक हटाने पर विधायक ईश्वर सिंह ने सभी ट्रक ऑपरेटरों का आभार जताया।