फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Land sold by preparing fake documents, FIR against the accused

Kaithal News: फर्जी कागजात तैयार करवा बेची भूमि, आरोपी पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Land sold by preparing fake documents, FIR against the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पूंडरी क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पूंडरी थाना पुलिस ने आरोपी सतप्रकाश उर्फ सत्तो और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूंडरी निवासी देवेंद्र वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को जब उन्होंने अपनी जमीन की निशानदेही करवाई तो पता चला कि उनकी जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेची जा चुकी है। जांच करने पर सामने आया कि यह सौदा फर्जी कागजातों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उनके दामाद सचिन कर्णवाल और भतीजी ईशा कर्णवाल ने मामले की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2005 में एक स्टांप पेपर पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें उनके पिता मोतीराम के नाम का इस्तेमाल किया गया, जबकि उनका निधन 24 जुलाई 1985 को ही हो चुका था। इसके अलावा उनके और उनके भाई रविंद्र के हस्ताक्षर भी जाली पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र वालिया ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी सतप्रकाश से बात की तो उसने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसकी पहुंच बड़े राजनीतिक लोगों तक है। पीड़ित ने बताया कि फर्जी स्टांप पेपर अभी भी आरोपी के पास है, जिसे बरामद किया जाना जरूरी है।

पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के आधार पर आरोपी सतप्रकाश उर्फ सत्तो व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -गुरदीप सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed