फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs of construction workers in Haryana deprived of their statutory rights: Rajendra Singh

हरियाणा में लाखों निर्माण श्रमिक अपने वैधानिक हितों से वंचित : राजेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of construction workers in Haryana deprived of their statutory rights: Rajendra Singh
12 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।
ढांड। हरियाणा भवन निर्माण व सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से भवन निर्माण श्रमिकों की लंबित मांगों के समाधान के लिए मंगलवार को पंचकूला स्थित कल्याण बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी व अन्य श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एआईयूटीयूसी और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

भवन निर्माण यूनियन के जिला सचिव विनोद शाक्य ने कहा कि बैठक में श्रमिकों की लंबित समस्याओं और मांगों पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार संघर्षों से हासिल श्रमिकों के अधिकारों को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन निर्माण श्रमिकों को मिलने वाले अधिकांश कल्याणकारी लाभ बंद कर दिए गए हैं। सरकार स्वयं कल्याण बोर्ड में व्यापक भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करती है लेकिन इसका खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ट्रेड यूनियनों को श्रमिकों के 90 दिनों के कार्य की तस्दीक करने का अधिकार था जिससे भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश रहता था। सरकार की ओर से ट्रेड यूनियनों और भवन निर्माण यूनियनों की भूमिका समाप्त किए जाने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाखों निर्माण श्रमिक अपने वैधानिक हितों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जितनी जटिल होगी, भ्रष्टाचार उतना ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि 14 जुलाई की बैठक में श्रमिकों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैठक में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

12 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।

12 ढांड 01 बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed