फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laborer beaten with sticks and hockey sticks, case against two

Kaithal News: मजदूर को डंडे व हॉकी से पीटा, दो पर केस

Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Laborer beaten with sticks and hockey sticks, case against two
कैथल। मजदूरी के पैसे मांगने पर दो आरोपियों ने एक मजदूर को डंडे व हॉकी से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सींह निवासी दलबारा सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह काफी समय से चीका निवासी गुरजंट की कंबाइन मशीन पर बतौर फोरमेन व ड्राइवर काम कर रहा है। नरवाना से काम खत्म होने पर वह मशीन लेकर चीका वापस आया था। 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे उसने गुरजंट के कहने पर कंबाइन को मेहर सिंह के खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए चला दिया। तभी गुरजंट व उसका एक अन्य दोस्त मोटरसाइकिल से आ गए। उसने मजदूरी के पैसे मांगे तो गुरजंट तैश में आ गया और उसे पीट दिया। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed