{"_id":"681e5bf23cf4602dab0ba025","slug":"kurukshetra-universitys-exams-postponed-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642971-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आज की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आज की परीक्षाएं स्थगित
Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कुरुक्षेत्र। भारत-पाकिस्तान के बीच बने संवेदनशील हालात का असर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर भी पड़ा है, विश्वविद्यालय प्रशासन ने नौ मई व 10 मई को होने वाली परीक्षाएं अगले आदेशों तक स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में अधिसूचित की जाएंगी। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों, संस्थानों, कॉलेजों के अध्यक्ष, निदेशक, प्राचार्य को अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा स्थगित होने की सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को तत्काल सूचित करें तथा उसे नोटिस बोर्ड पर भी लगाएं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाएं स्थगन के आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संस्थानों को अवगत करवा दिया है। शायद यह निर्णय भारत व पाकिस्तान के बीच चल रहे संवेदनशील हालात के चलते ही लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल नौ व 10 मई की परीक्षाएं ही स्थगित की गई है जबकि अगले आदेशानुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।
आज ये होनी थीं परीक्षाएं
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 10 मई को सुबह व सांय सत्र के सत्र में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इनमें बीए, यूजी, इंटिग्रेटिड छठा सेमेस्टर(एनईपी), बीए छठा सेमेस्टर, बीएससी छठे सेमेस्टर, बीए फैशन डिजाइन छठा सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस छठा सेमेस्टर, बीसीए चौथा सेमेस्टर, बीएफएडी छठा सेमेेस्टर, बीएससी तृतीय वार्षिक, एमएससी बायोटैक छठा सेमेस्टर, बीए पार्ट-3 वार्षिक, बीकाम चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक फूड साइंस एंड क्वालिटी कंट्रोल चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी पांच वर्षीय अर्थशास्त्र आठवां सेमेस्टर, बीटीएम छठा सेमेस्टर सहित कई अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित की गई हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।