{"_id":"680d2fdb7bf719df3601762a","slug":"kurukshetra-university-exams-from-may-2-kaithal-news-c-18-1-knl1004-633188-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र विवि परीक्षाएं दो मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र विवि परीक्षाएं दो मई से
Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा शाखा की ओर से विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा के आयोजन को लेकर डेटशीट जारी कर दी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन आगामी एक मई से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी कुवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी है।
उन्होंने बताया कि बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (जनरल) (दो वर्षीय कोर्स) पार्ट-एक और दो (संबद्ध कॉलेजों के लिए) की परीक्षा पांच से 30 मई तक, बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (जनरल) (एक वर्षीय कोर्स) की परीक्षा 13 से 30 मई तक, बीए /बीएससी (जनरल) पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षा दो से 27 मई, बीकॉम पार्ट- तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाएं पांच से 20 मई तक आयोजित होंगी।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि बीसीए पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षा पांच से 20 मई तक तथा शास्त्री पार्ट-तीन (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाएं पांच से 22 मई तक आयोजित होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे यहां से छात्र अपने रोल नंबर सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता है।सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। संवाद