{"_id":"663560eaa9822d54e801c4f4","slug":"kurukshetra-jind-passenger-up-down-operation-halted-on-may-10-passengers-upset-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115213-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर अप-डाउन का संचालन 10 मई ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर अप-डाउन का संचालन 10 मई ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलमार्ग पर जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों को झटका लगा है। क्योंकि रेलवे ने शाम के समय जींद से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन संख्या 04993-04994 पैसेंजर ट्रेन को 10 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है।
विदित हो कि यह ट्रेन शाम के समय जींद से चलकर रात के समय कुरुक्षेत्र पहुंचती थी, जो कैथल में शाम साढ़े सात बजे पहुंचती थी। अब इस ट्रेन को अंबाला-अमृतसर मार्ग पर शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के प्रभाव के चलते रेलवे ने बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों के लिए शाम के समय केवल यह एकमात्र ट्रेन है, जो जींद, नरवाना और कैथल से यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचाती है। इसी प्रकार से यही ट्रेन रात के समय कुरुक्षेत्र से 10 बजे चलकर अल सुबह पौने एक बजे जींद पहुंचती है, लेकिन अब इस ट्रेन के बंद होने से रेल यात्रियों को परेशानी होगी। इससे पहले दोपहर के समय इस रूट पर चलने वाली ट्रेन पहले से ही बंद है। इन ट्रेनों का दोबारा संचालन करने की मांग रेल यात्री पिछले लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंबाला-अमृतसर मार्ग पर शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने शाम के समय कुरुक्षेत्र से जींद और रात के समय जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को आगामी 10 मई तक बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक बंद रहेगी।
- सतीश कुमार, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, कैथल।