{"_id":"61589b548ebc3e09926d4094","slug":"kolejon-mein-opan-kaunsaling-ke-tahat-daakhile-jaaree-kaithal-news-knl85221468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले जारी
विज्ञापन
kolejon mein opan kaunsaling ke tahat daakhile jaaree
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। एक ओर जहां कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों की सूची तैयार कर विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिले की फीस जमा करवाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। आईटीआई संस्थानों में पहले विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक पंजीकरण का समय दिया गया था, अब उसे बढ़ाकर चार अक्तूबर तक कर दिया गया है।
कॉलेजों में दाखिले के संबंध में आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की ज्यादातर सीटों पर दाखिला हो चुका है। सांध्यकालीन सत्र में भी दूसरी फिजिकल काउंसलिंग के बाद फीस भरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अभी तक 327 विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवा दी है। इनमें से बची सीटों पर प्रक्रिया के अनुसार दाखिला किया जाएगा।
दूसरी ओर आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि संस्थानों में दाखिले के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। 4 अक्तूबर तक पंजीकरण होगा। दाखिले से संबंधित आगामी अनुसूची अभी जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जल्द से जल्द पंजीकरण करवा लें, ताकि फीस जमा करवाते समय औपचारिकताओं में ज्यादा समय न लगाना पड़े।
विज्ञापन
राजौंद में जींद रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने का समय चार अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 04 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 444 सीटों पर अब तक 1397 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यार्थियों को शैक्षिक योग्यता एवं स्थाई निवासी इत्यादि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन प्रतियां व दाखिला फार्म के साथ ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि अनुदेशक अशोक राणा, राजकुमार, रमेश, सीमा, आंचल रानी ने गांवों में जाकर आईटीआई राजौंद में दाखिले के लिए जन जागरण अभियान चला रहे है। संवाद