{"_id":"66ccea2bcc30f780210ee7ca","slug":"kho-kho-team-of-tyontha-school-first-kaithal-news-c-18-1-knl1004-461418-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टयोंठा स्कूल की खो-खो की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टयोंठा स्कूल की खो-खो की टीम प्रथम
Tue, 27 Aug 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। शहीद लांस नायक गजे सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा के विद्यार्थियों ने स्कूली खेलों में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली स्कूल की खो-खो व फुटबाल टीम को अब राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
प्रधानाचार्य रोशनलाल ने बताया कि विद्यालय की अंडर-19 खो-खो टीम जिला स्तर पर प्रथम रही। अंडर-17 खो खो टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विद्यालय की फुटबाल अंडर-14 टीम जिला स्तरीय खेलों में प्रथम स्थान पर रही और अंडर-17 फुटबाल टीम द्वितीय स्थान पर रही।
शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य रोशन लाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर जो मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिला है। उन्होंने स्कूल के सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाए।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र और सभी खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से बधाई दी। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, सूरजमल, अतुल कौशिक, अनिल कुमार, सविता, रेखा, मनप्रीत कौर, प्रोमिला, अंजू बाला,मीना खुराना व अन्य सभी स्टाफ मौजूद थे।