फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kandil of Rajasthan and Gujarat became the choice of customers

Kaithal News: राजस्थान और गुजरात की कंडील बनी ग्राहकों की पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kandil of Rajasthan and Gujarat became the choice of customers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस दीपावली पर राजस्थान और गुजरात की कंडील ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदार राजू गुलाटी ने बताया कि प्राचीन समय में कंडील घर में सबसे ऊंची जगह पर लगाए जाते थे।

उन्होंने बताया कि मान्यता है कि यह इस बात का प्रतीक होता था कि दिवाली पर हमारे पूर्वज परछाई बन हमारे साथ यह त्योहार जरूर मनाएं। यह सजावट के लिए सबसे आकर्षक व मनमोहक वस्तु है। कॉटन के कपड़ों वाली कंडीलों की दुकानें सजी हुई हैं। इन दिनों बाजारों में दर्जनों रंगों व डिजाइनों में कंडील उपलब्ध है। बताया कि यह आइटम 20 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक की है।
विज्ञापन

बाजार में रौनक ः मुख्य बाजार के अलावा रेलवे रोड, भगत सिंह चौक तहसील रोड, छोटी सब्जी मंडी, नौता चौक तलाई बाजार कोठी गेट सहित तमाम बाजारों में सजावटी सामानों से दुकानें अटी पड़ी हैं। लोगों का मानना है कि दिवाली पर्व की सजावट कंडील के बिना अधूरी है। सामान्य कीमत करीब डेढ़ सौ से 1000 रुपये में कंडील उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार राजीव शर्मा ने बताया कि कंडील केवल सजावटी वस्तु नहीं है। इसका इतिहास व महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक है। कंदील को आकाश दीप भी कहते हैं। दिवाली पर कंडील का अपना अलग महत्व होता है। इसलिए इस पर्व पर इसका काफी अधिक महत्व रहता है। यह गुजराती और राजस्थानी है।


बाजार में सजावटी सामान से सज गईं हैं। रंगीन लाइटें, झालरें, शुभ-लाभ, गणेश, लक्ष्मी और दीपक के बैनर और अन्य सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लोग इन वस्तुओं की खूब खरीदारी कर रहे हैं। इससे सजावटी सामान की बिक्री में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed