फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat's daughter in law became a CA and increased the prestige of the family

Kaithal News: कलायत की बहू बनी सीए बढ़ाया परिवार का मान

Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kalayat's daughter in law became a CA and increased the prestige of the family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत की बहू अमनदीप तंवर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ससुराल और मायके दोनों का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अमनदीप के पति दीपक तंवर ने बताया कि वर्ष 2022 में उनका विवाह हुआ था। उस समय अमनदीप मास्टर इन कॉमर्स की डिग्री प्राप्त कर चुकी थीं। विवाह के बाद भी उनका सपना सीए की परीक्षा पास करने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए उनके ससुर सूबेदार गिरधारी
विज्ञापन


लाल और सास राजरानी ने हर संभव सहयोग किया।

परिवार के समर्थन से अमनदीप ने लगन और मेहनत से पढ़ाई जारी रखी। उनकी सफलता पर पिता कृष्ण कुमार, सास बलजीत कौर और सभी परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी की चमक देखने लायक थी। संघर्ष और संकल्प से उन्होंने यह कठिन परीक्षा पास कर दिखा दिया कि इच्छाशक्ति हो तो कोई लक्ष्य दूर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत वार्ड 9 के पार्षद जगदीश राइका ने कहा कि अमनदीप ने सीए की परीक्षा पास कर नारी सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह सफलता खास महत्व रखती है, क्योंकि पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच ऐसी पढ़ाई करना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि अमनदीप को ससुराल और मायके दोनों परिवारों ने हर सुविधा देने के साथ प्रोत्साहन दिया।

अमनदीप तंवर ने अपनी सफलता पर कहा कि उन्हें खुशी है कि ससुराल में पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में कोई मुश्किल नहीं आई। सास-ससुर ने माता-पिता की तरह उनका हौसला बढ़ाया और पति दीपक तंवर ने हर कदम पर साथ दिया। इसी सहयोग से यह लक्ष्य आसान होता चला गया।

सपनों को भूलना नहीं चाहिए ः सूबेदार गिरधारी लाल

ससुर सूबेदार गिरधारी लाल ने कहा कि बहू की सफलता से परिवार, रिश्तेदार और समाज के लोग बहुत खुश हैं। यह उन बहुओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी के बाद अपने सपनों को भूल जाती हैं। अगर परिवार साथ दे तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह जाता। किसी व्यक्ति को अपने सपनों को भूलना नहीं चाहिए। मेहनत करने से ही सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed