{"_id":"669869a7adebf353f90dcfaa","slug":"kalayat-police-raid-on-hotels-and-spa-centers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432948-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: होटलों, स्पा केंद्रों पर कलायत पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: होटलों, स्पा केंद्रों पर कलायत पुलिस की दबिश
Thu, 18 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कैथल महिला थाना पुलिस ने बुधवार को कलायत में विभिन्न होटलों में दबिश दी। इसी प्रकार स्पा केंद्रों पर महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने जांच-पड़ताल की। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
बताते हैं कि आनन-फानन में जहां उन्होंने स्पा केंद्र के बाहर लगाए गए होर्डिंंगों को उखाड़ फेंका, वहीं, होटल संचालक खुद तालाबंदी करते दिखे। गौतलब है कि चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर कैथल और नरवाना रोड पर पिछले कुछ समय से गैर कानूनी तौर से होटलों में कमरे देने के साथ-साथ स्पा केंद्र चलाने की शिकायत कर रहे थे।
हालात इस कदर खराब रहे कि बस अड्डा और लोक निर्माण विश्राम गृह के आसपास स्पा और होटलों के नाम पर युवाओं की काफी आवाजाही रहती थी। इससे आसपास के दुकानदार और रिहायशी क्षेत्र के लोग बेहद परेशान थे। इस पर संज्ञान लेते हुए आखिरकार कैथल महिला पुलिस थाना ने कलायत में दबिश दी।
विज्ञापन
भविष्य में शिकायत मिली तो होगी कानूनी कार्यवाही : एसएचओ
कैथल महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने बताया कि छापा कार्यवाही को देखते हुए खुद संचालकों ने होटल और स्पा केंद्र बंद कर दिए। भविष्य मेंं यदि फिर से कोई इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर कानून और व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है।
हिसार के कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी ने कहा कि अनैतिक कार्यों की समाज में कोई जगह नहीं है। वे खुद एसपी से इस मामले में बात करेंगे। किसी भी सूरत में अनैतिक कार्य पनपने नहीं दिए जाएंगे।