फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kajal tops in high jump, Praveen Kaur tops in javelin throw.

Kaithal News: ऊंची कूद में काजल, जैवलिन थ्रो में प्रवीण कौर अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kajal tops in high jump, Praveen Kaur tops in javelin throw.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को दूसरी दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दौरान ऊंची कूद में काजल और जैवलिन थ्रो में बीए प्रथम वर्ष की प्रवीण कौर ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में चीका थाना के प्रभारी बलवीर सिंह ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट किया और तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। रामनिवास यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400 मीटर रेस, रिले रेस, ऊंची कूद, शॉट पुट, टग ऑफ वार, थ्री लेग रेस इत्यादि इवेंट्स कराए गए। शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए सभी को खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


परिणाम ः ऊंची कूद में बीए प्रथम की काजल प्रथम, बीटीएम द्वितीय की रजवंत कौर द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की आरती तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 800 मीटर रेस में बीए प्रथम की काजल प्रथम, बीएमसी प्रथम वर्ष की मुस्कान व अरविंद्र कौर तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में बीए प्रथम वर्ष की प्रवीण कौर प्रथम, द्वितीय वर्ष की महक गर्ग द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की मोनिका तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 1500 मीटर रेस में बीए प्रथम की काजल प्रथम, तृतीय वर्ष की सिमरन द्वितीय व तृतीय वर्ष की राखी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed