फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal wins Tennis Ball Cricket League title

Kaithal News: टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का खिताब कैथल को

Tue, 25 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kaithal wins Tennis Ball Cricket League title
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, अंबाला। भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला के प्रांगण में प्रथम खेलो इंडिया अस्मिता टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों की आठ बालिका टीमों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने शानदार कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में कैथल सिटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि करनाल की टीम द्वितीय और फरीदाबाद व अंबाला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को राज्य सचिव द्वारा सम्मान पत्र और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह तथा उपप्रधानाचार्य गोशा लिबेरहन ने किया। अध्यक्षता हरियाणा टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सह-सचिव सुरेंद्र गहलौत ने की। मैचों के दौरान जिला संघ के अधिकारी—विकास त्यागी, मोनिका धीमान, गोविंद शर्मा, अमित चुटानी, सुमित, संजय शर्मा, अजय और निशांत—उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि भारत सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed