{"_id":"6719586fc2ee0cc8f607b764","slug":"kaithal-team-first-in-singing-and-folk-music-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505913-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गायन, लोक संगीत वादन स्पर्धा में कैथल टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गायन, लोक संगीत वादन स्पर्धा में कैथल टीम प्रथम
Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कुरुक्षेत्र। सैनी समाज भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव का बुधवार को समापन हुआ। उत्सव के दौरान गायन प्रतियोगिता में कैथल जिले की टीम ने पहला, सिरसा जिले ने दूसरा व गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लोक संगीत वादन स्पर्धा में कैथल जिला पहले, करनाल जिला दूसरे व सिरसा जिला तीसरे स्थान पर रहा।
इस कला उत्सव में प्रदेश से करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और लोक संगीत गायन व वादन, लोकनृत्य, स्टोरी टेलिंग, थिएटर व परिदृश्य कलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि रहे, जिन्होंने विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इसी प्रकार ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग स्पर्धा में रेवाड़ी जिला ने पहला, पानीपत जिला ने दूसरा व कैथल जिला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वोकल म्यूजिक में कैथल के दी माइल स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे प्रथम रहे।
विज्ञापन
इस उत्सव में छह विधाओं में लड़कों व लड़कियों की स्पर्धा संपन्न हुई, जिसमें 22 जिलों से 132 टीमें, लगभग 600 प्रतिभागियों, 120 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया।