{"_id":"674af5560c183433b80d2bb6","slug":"kaithal-s-vidyakar-lake-municipal-council-cancels-tender-notice-for-boating-services-closed-for-long-time-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल की विद्क्यार झील: नगर परिषद ने नौकायन की निविदा सूचना की रद्द, पिछले लंबे समय से थी सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल की विद्क्यार झील: नगर परिषद ने नौकायन की निविदा सूचना की रद्द, पिछले लंबे समय से थी सेवाएं बंद
Sat, 30 Nov 2024 04:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 04:51 PM IST
सार
कैथल की विद्क्यार झील में नौकायन के लिए तीन साल के लिए निविदा सूचना तीन साल के लिए जारी की जाती है। पिछली बार पांच लाख रुपये की निविदा सूचना जारी की गई थी। विद्क्यार तीर्थ करीब 16 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विद्क्यार झील
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के जवाहर व चिल्ड्रेन पार्क में विद्क्यार झील में वर्ष 2015 में शुरू की गई नौकायन की अब लोग सैर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि नगर परिषद की ओर से नौकायन की निविदा सूचना रद्द कर दी गई है। जानकारी अनुसार ठेकेदार की मांग पर यह निविदा सूचना रद्द की गई है। बता दें कि पिछले लंबे समय से नौकायन की सेवा भी बंद किया गया है। ऐसे में अब ठेकेदार ने विद्क्यार झील से सामान भी वापस लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
तीन साल के लिए जारी की जाती है निविदा सूचना
गौरतलब है कि विद्क्यार झील में नौकायन के लिए तीन साल के लिए निविदा सूचना तीन साल के लिए जारी की जाती है। पिछली बार पांच लाख रुपये की निविदा सूचना जारी की गई थी। विद्क्यार तीर्थ करीब 16 एकड़ में फैला हुआ है। इसका एक हिस्सा जवाहर पार्क और एक हिस्सा चिल्ड्रेन पार्क में है। यह नौकायन केवल कोरोना के 2020 में बंद हुआ था। इसके अलावा अन्य किसी साल में इसे बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
नौकायन की निविदा सूचना एजेंसी की निविदा सूचना का समय समाप्त हुआ है या नहीं। इसको लेकर अभी जानकारी नहीं है। अभी केवल ठेकेदार की ओर से सामान लेने की जानकारी है। -कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन