फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, rka, former, naraj

सुरक्षाकर्मी ने रोका तो भड़के किसान नेता

Fri, 12 May 2017 12:49 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Fri, 12 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
kaithal, rka, former, naraj
g - फोटो : kaithal beuaro
भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने गेंहू खरीद मामले में धांधली का आरोप, कर्ज माफी व स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष जसमेर सिंह ने की। जबकि प्रदर्शन का नेतृत्व गुणी प्रकाश ने किया। किसानों ने मांगों  को लेकर डीसी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि पूंडरी में वेयर हाऊस द्वारा गेंहू खरीद मामले में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। किसान यूनियन के नाम पर अवैध वसूली, नशाखोरी, सट्टेबाजी, अफसरों का अनैतिक घर डराए व धमकाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने चुनावी वायदे के तहत कर्ज माफी का ऐलान किया था। लेकिन ढाई साल के बावजूद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। जिससे किसानों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

डीसी जनता के नौकर, सुननी होगी हमारी बात
जब वीरवार को किसानों द्वारा प्रदर्शन के दौरान डीसी द्वारा प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य को ज्ञापन देने का संदेश दिया तो किसान भड़क उठे। किसान नेता गुणी प्रकाश ने कहा कि अब डीसी किसी से मिलना नहीं चाहते। कोई मिलने जाता है तो दरवाजा बंद हो जाता है। अब डीसी को ढांड में ही किसानों से मिलने के लिए आना होगा। क्योंकि वे जनता के नौकर हैं। जनता उनकी नौकर नहीं। 20 मई को ढांड में पंचमुखी चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहां डीसी को स्वयं हमारा ज्ञापन लेने के लिए आना होगा। इस मौके पर जसमेर सिंह, ईश्वर सिंह, राजेश, सूरज सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed