{"_id":"67aba85dc00a93f5530ac712","slug":"kaithal-players-showed-their-strength-in-athletics-competition-won-three-medals-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127749-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते तीन पदक
विज्ञापन
कैथल। करनाल के कर्ण स्टेडियम में संपन्न हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के तीन खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने तीन पदक अपने नाम किए। इनमें काजल ने स्वर्ण, मनदीप ने कांस्य और खिलाड़ी कासिम ने भी कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ियों की जीत से जिले में खुशी की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, डीपीसी और सहायक परियोजना अधिकारी बलजीत खटकड़ ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों के परिवारों में भी खुशी का माहौल है। सहायक परियोजना अधिकारी बलजीत खटकड़ ने बताया कि करनाल में 10 व 11 फरवरी को आयोजित हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 14 पीएमश्री विद्यालयों के छठी से 12वीं तक के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 22 लड़के और 22 लड़कियां शामिल थीं। इस अवसर पर प्रशिक्षक पवित्रा डीपीआई, पीटीआई पप्पू और भूपिंद्र पीजीटी फिजिकल एजुकेशन ने भी सभी खिलाडिय़ों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत और लगन से कैथल जिले का गौरव बढ़ाया, जिससे भविष्य में और अधिक बच्चों को खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।
यह हैं पदक जीतने वाले खिलाड़ी
-राजकीय कन्या स्कूल, राजौंद की कक्षा छठ से आठ की खिलाड़ी काजल ने सबसे ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलबेहड़ा के कक्षा नौ से 12 के खिलाड़ी मनदीप ने भी ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमालपुर के कक्षा नौ से 12 के खिलाड़ी कासिम ने लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।