{"_id":"fd33e158fa1af3290c7eb512938e5f2f","slug":"kaithal-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के छह और नए मामले, कुल संख्या पहुंची 91","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के छह और नए मामले, कुल संख्या पहुंची 91
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। जिला अस्पताल में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार के छह नए मामलों की पुष्टि हुई है।
इस तरह से अब तक कुल 91 लोगों को डेेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 250 से ज्यादा लोगों के डेंगू के लिए टेस्ट हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि छह नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल 91 लोगों में डेंगू अभी तक पाया गया है।
विभाग द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। लोग अपने घरों में पानी न खड़ा होने दें।
आयुष विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में डेंगू से बचने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डा. जितेंद्र गील ने डेंगू से बचने के लिए मरीजों को बताया कि कहीं पर पानी जमा न होने दें।
जमा पानी में तेल डाल दें। डेंगू की बीमारी में पपीते के पत्तों का रस, गिलोय की बेल का रस, नारियल पानी, बकरी का दूध, अनार के जूस का प्रयोग किया जाता है। डेंगू के मरीज को तुलसी व धनिया पानी में उबालकर दें। इसमें संतरा, अंगूर, नींबू का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर डा. सुनील शर्मा, रवि, राजेश गोयत, सोनू यादव, जितेंद्र गुप्ता, ईश्वर मित्तल, अजय बंसल, अशोक गोयत व विनोद शर्मा मौजूद रहे।