फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal is the second most polluted city in the state.

Kaithal News: प्रदेश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर कैथल

Thu, 19 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kaithal is the second most polluted city in the state.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में करीब एक महीने की राहत के बाद फिर से वायु प्रदूषण का स्तर एकाएक बढ़ गया। हाल यह रहा कि कैथल प्रदेश में फिर दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। धुंध व कोहरा छाने के बाद बुधवार को एक्यूआई स्तर 300 से पार फिर से निकल गया। यह 304 दर्ज किया गया। नंबर एक पर रोहतक (334) और तीसरे नंबर पर सोनीपत (301) रहा।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है। इससे पहले 15 नवंबर को 319, 16 को 322, 17 को 312 और 18 नवंबर क 326 एक्यूआई दर्ज किया जा चुका है। इसके बाद एक्यूआई गिर गया था।
विज्ञापन


हालांकि 22 नवंबर को यह 290 और 23 नवंबर को 288 दर्ज किया गया। यह 300 के नजदीक था। गत 17 दिसंबर को यह 250 दर्ज किया गया और अगले ही दिन यह 300 के पार निकल गया। यह सेहत के लिहाज से खराब माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। साथ ही चल रही हवा ने ठंड में इजाफा कर दिया है। तापमान घटने से सुबह और रात में सर्दी से कंपकंपी होने लगी है।

लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच शीतलहर ने भी लोगों को बेहाल किया है। जिले का न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री से नीचे आ गया है। इस कारण सुबह और शाम के समय अधिक ठंड से परेशानी हो रही है। एक्यूआई बढ़ने के बाद सुबह व शाम के समय धुंधलाहट दिखाई दी। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिवाली के बाद से पिछले करीब एक महीने से एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया था। यह एक बार तो 80 से नीचे भी आ गया था। अब पिछले तीन दिन से लगातार एक्यूआई बढ़ा है। बुधवार को यह दिसंबर महीने का सबसे अधिक 310 दर्ज किया गया है। यह काफी खराब श्रेणी में आता है। इस समय गेहूं की बिजाई पूरी हो चुकी है और लगातार बढ़ रही ठंड से गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। जितनी अधिक ठंड होगी उतना अधिक फायदा गेहूं की फसल को होगा।

सर्दी से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थ बने सहारा, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

लगातार बढ़ रही सर्दी से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थ ही लोगों के लिए सहारा बने हैं। ऐसे में अब गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में अब गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। बाजार में कोट पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आई है। शोरूम में इन दिनों खासी रौनक है। लोगों, खास कर युवाओं की ओर से लेटेस्ट जैकेट की डिमांड ज्यादा की जा रही है। वहीं, कोट-पेंट के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ा है।

व्यापारियों को भी अब अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मार्केट में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है। कंबल की भी डिमांड बढ़ने लगी है। ठंड में सर्दी के मौसम ने जैसे ही दस्तक देनी शुरू कर दी है, क्षेत्र में बहुत से कंबल, स्वेटर विक्रेता घूमने लगे हैं। कश्मीर की शालों को युवतियां बड़े चाव से खरीद रही हैं, क्योंकि ये सस्ते होने के साथ ही फैंसी भी हैं।

उधर, पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम बदलने के बाद ठंड भी लगातार बढ़ रही है। दोपहर में पार्कों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। ­


अब लगातार ठंड बढ़ेगी। इसके तहत आगामी 22 दिसंबर तक शीतलहर चलने का अनुमान है। हालांकि इस मौसम में गेहूं की फसल को खूब फायदा है। 25 दिसंबर से लेकर नए साल तक घनी धुंध और कोहरा छाने का अनुमान भी है। दरअसल, इस बीच बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
एक्यूआई के हाल
11 नवंबर
180

12 नवंबर
284

13 नवंबर
221

14 नवंबर
260

15 नवंबर
319

16 नवंबर
322

17 नवंबर
312

18 नवंबर
326

19 नवंबर
208


20 नवंबर
272

21 नवंबर
238

22 नवंबर
290

23 नवंबर
288

24 नवंबर
250

25 नवंबर
267

26 नवंबर
161

27 नवंबर
151

28 नवंबर
232

29 नवंबर
253

30 नवंबर
143

01 दिसंबर
133

02 दिसंबर
106

03 दिसंबर
86

04 दिसंबर
72

05 दिसंबर
69

06 दिसंबर
85

07 दिसंबर
119

08 दिसंबर
176

09 दिसंबर
85

10 दिसंबर
176


11 दिसंबर
100

12 दिसंबर
117

13 दिसंबर
115


14 दिसंबर
94

15 दिसंबर
129

16 दिसंबर
188

17 दिसंबर
250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed