फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Dispute between two communities regarding Panchayat land of pond in village

Kaithal: बरटा गांव में तालाब की पंचायती जमीन को लेकर दो समुदायों में विवाद, एसपी को दी शिकायत

Mon, 18 Mar 2024 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 10:27 PM IST
सार

बरटा में तालाब की पंचायती जमीन के मुद्दे पर दो समुदायों में विवाद हो गया है। सरपंच एसोसिएशन ने लघु सचिवालय में पहुंच एसपी को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Kaithal: Dispute between two communities regarding Panchayat land of pond in village
बरटा गांव में वह जमीन, जिस पर विवाद शुरू होकर झगड़ा हुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के बरटा गांव में तालाब की पंचायती जमीन के मुद्दे पर सोमवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ग्राम पंचायत का था और दूसरा कब्जाधारियों का। इस घटना के बाद सरपंच एसोसिएशन ने ग्राम पंचायत के पक्ष में लघु सचिवालय में पहुंच डीसी व एसपी को दी शिकायत दी है। इसमें एसोसिएशन ने ग्राम पंचायत के पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, तालाब की पंचायती जमीन पर कुछ शरारती तत्वों की ओर से कब्जा किया गया है। इस कब्जे को ही ग्राम पंचायत का पक्ष छुड़वाना चाहता था, लेकिन इसी बीच सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद बड़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है।
विज्ञापन


इस मारपीट के बीच फूल कुमार, दिलबाग, शीशा, नारायण, रामनिवास, रघुबीर, रामबीर, प्रकाशा को चोट लगी है। सरपंच एसोसिएशन ने इस घटनाक्रम के बाद गांव में माहौल शांतिपूर्ण बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत बरटा की ओर से डीसी व एसपी को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने तालाब की पंचायत जमीन पर अपना कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही यह लोग और भी पंचायती जमीन पर कब्जा करने की नीयत रख रहे हैं। जब कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जो उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस मौके पर गांव की सरपंच अनीता रानी, जगशीर सिंह सरपंच, पंच संदीप, महेश कुमार, संदीप कुमार, रणज्य सिंह, नरेश कुमार व सरपंच एसोसिएशन की ओर से जिला प्रधान सुखविंद्र गोयत, गगनदीप, सोनू, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

इस मामले में एसपी उपासना ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से झगड़े के बाद लिखित में शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।


गांव बरटा में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। इसके बाद डीएसपी ललित कुमार ने गांव में पहुंचकर गांव के हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की और गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की गुजारिश ग्रामीणों से की। वहीं, एसपी उपासना ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कड़ी नजर है और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed