फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, dharm, parivartan,hangma

धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हंगामा..

Sat, 14 Jan 2017 12:17 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Sat, 14 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
kaithal, dharm, parivartan,hangma
dhh - फोटो : amar ujala
सेक्टर 18 के निकट स्थित सुभाष नगर में शुक्रवार सांय एक घर में हो रहे धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंच कर कुछ लोगों पर लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं संबंधित परिवार ने केवल सत्संग बताकर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


सुभाष नगर स्थित गली नंबर 11 में एक घर में एक ईसा-मसीह की शिक्षाओं पर आधारित धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसका महिलाओं ने विरोध किया। वहीं बाद में सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे। यहां पहुंचे अश्विनी अग्रवाल, चंद्रभान, अभिषेक, विक्रम, आशीश, गो रक्षा दल के प्रधान बलकार सिंह, गो सेवा संवर्धन सहित अन्य संगठनों के लोगों ने कहा कि यहां जबरन लालच देकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। लोगों को बहका कर धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने बताया कि मौके पर एक व्यक्ति जो खुद को पहले सिख बता रहा था, बाद में वह एक ऑटो चालक निकला। यहां एक मिशनरी भी थीं। जो इसी कार्य में संलिप्त हैं। लोगों ने कहा कि वे जबरन धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर संबंधित परिवार की महिलाओं का कहना था कि वे कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर रहे। वे केवल सत्संग कर रहे हैं। बेवजह कुछ लोगों ने यहां आकर मारपीट की।

मामले की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी रामचंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाकर पुलिस थाने बुलाया। साथ ही पुलिस कुछ लोगों को जिप्सी में बैठाकर थाने ले गई। जहां देर रात्रि तक मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि एक पक्ष ने धर्म परिवर्तन की तो दूसरे पक्ष ने सत्संग करने की सूचना दी है। दोनों की शिकायत पर जांच जारी है। नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed