फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal depot bus driver died after colliding with trolley, three passengers injured

Kaithal News: ट्रॉले में घुसी कैथल डिपो की बस चालक की मौत, तीन यात्री घायल

Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kaithal depot bus driver died after colliding with trolley, three passengers injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पानीपत। पानीपत में जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने शनिवार को खड़े ट्रॉले में रोडवेज की बस घुसने से कैथल डिपो के चालक अशोक (35) की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन यात्री घायल हो गए। इनको जीटी रोड के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक चालक कैथल के हरसौला गांव का रहने वाला था। बस कैथल से दिल्ली जा रही थी और इसमें 32 यात्री सवार थे। प्रथम दृष्टया हादसा ट्राला चालक के एक साथ गलत लेन में आने और बस चालक के साथ बैठे यात्री के साथ बातों में ध्यान भटकने के चलते हुआ। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे का है। कैथल डिपो के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल डिपो से बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। करीब 11 बजे वह पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां से यात्रियों को लेकर जीटी रोड से होते हुए दिल्ली के लिए निकले। कुछ देर में पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो हाईवे पर एक ट्राला गलत लेन में जा रहा था। ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बीच सड़क पर ट्राले का रोक दिया। चालक अशोक ने बस को काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन बस ट्राले में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक अशोक, दीवाना गांव की 35 वर्षीय रजनी और करनाल की 45 वर्षीय विन्नी व कैथल का ही एक युवक रोबिन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चालक अशोक की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे में बस का स्टेयरिंग टूट कर उसके पेट में लगा। जिससे अशोक को काफी अंदरूनी चोट आई। चिकित्सकों ने तुरंत ही उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। चालक अशोक की शनिवार शाम को करीब छह बजे मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रेशर पाइप फटने से बीच सडक खड़ा हो गया था ट्राला : रोडवेज बस के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बस के सामने ट्राला चल रहा था। ट्राले का प्रेशर पाइप अचानक फट गया। जिस कारण ट्राला बीच सड़क में ही रुक गया। चालक ट्राले को गलत लेन में चला रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया। हादसे में दीवाना निवासी रजनी घायल और करनाल की विन्नी भी घायल हुई। रजनी ने बताया वह अपने भाई के पास जा रही थी। वहीं विन्नी ने बताया कि उनकी दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रही है। वह चालक के पीछे वाली सीट पर ही बैठी थी। चालक के पास एक युवक बैठा था। जो चालक से बात कर रहा था। जिस कारण चालक का ध्यान भटक रहा था।

स्टेयरिंग पेट में घुसने से आंत फटने से हुई मौत

निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने बताया कि हादसे में स्टेयरिंग पेट में घुसने से चालक के पेट में अंदरूनी चोट लगी थी। उसकी आंत फटने और पसली टूटने से अंदर खून का रिसाव होना मौत का कारण माना जा रहा है। साथी कर्मचारियों ने बताया कि अशोक 2018 में चालक के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी 2012 में शादी हुई थी। उसकी तीन बेटी और सबसे छोटा बेटा है। अशोक का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा है।

जीटी रोड पर गलत लेन में खड़े ट्राले में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हुए हैं। शाम को चालक की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -अनिल कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed