{"_id":"618047f71e703d5c8711eea5","slug":"kaithal-boys-team-became-overall-champion-in-sub-junior-competation-kaithal-news-knl88432835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर में कैथल लड़कों की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर में कैथल लड़कों की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन
सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय सब जूनियर कैडेट जूडो चैंपियनशिप का रविवार देर रात समापन हो गया। इस दौरान सब जूनियर में लड़के और लड़कियों में कैथल की टीम, कैडेट लड़कों में सोनीपत और लड़कियों में सोनीपत की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। लड़कों में युवराज सोनीपत और लक्की सोनीपत, लड़कियों में मनप्रीत कैथल और अन्नू भिवानी को बेस्ट जूडो खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पवन सैनी ने किया। वहीं इसकी अध्यक्षता अनिल कुमार प्रधान भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर ट्रस्ट कैथल ने की। प्रतियोगिता का आयोजन जिला जूडो संघ, तानिओ गुच्ची जूडो क्लब और डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट कैथल द्वारा करवाया गया। इसमें 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में राम प्रताप गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समारोह की अध्यक्षता राज कमल ढांडा, महासचिव तानिया गुच्ची जूडो क्लब कैथल ने की। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिओम शर्मा इंस्पेक्टर चंडीगढ़ पुलिस मौजूद रहे। उन्होंने 51 हजार की राशि जिला जूडो संघ को देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के 50 किलो भार वर्ग में आशीष कैथल प्रथम, यश करनाल ने दूसरा स्थान हासिल किया, 45 किलो भार वर्ग में इंदर सोनीपत प्रथम और आर्यन मेवात ने दूसरा स्थान हासिल किया, 40 किलो भार वर्ग में अमन गुरुग्राम प्रथम, देवांश करनाल द्वितीय, 35 किलो भार वर्ग में युवराज प्रथम और शुभम ने दूसरा स्थान, 30 किलो भार वर्ग में आजाद महेंद्रगढ़, आलोक चरखी दादरी, 55 किलो भार वर्ग में अंकित भिवानी प्रथम, सौरव महेंद्रगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया, +66 किलो भार वर्ग में हर्ष रोहतक प्रथम, राज कुमार ने दूसरा स्थान और सक्षम कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर लड़कियों में 28 किलो भार वर्ग में एकता प्रथम, दृष्टि महेंद्रगढ़ ने दूसरा स्थान, 32 किलो भार वर्ग में यांशिका गुरुग्राम प्रथम, निधि दूसरा स्थान, 36 किलो भार वर्ग में काफी जींद प्रथम और रेखा कैथल दूसरा स्थान, 40 किलो भार वर्ग में गरिमा प्रथम और नूर जींद दूसरा स्थान, 44 किलो भार वर्ग में अनुष्का कैथल प्रथम और योति कैथल दूसरा स्थान, 48 किलो भार वर्ग में नैंसी प्रथम, जानकी कैथल दूसरा स्थान, 52 में प्रकृति फरीदाबाद प्रथम और पलक दूसरा स्थान, 57 में मनप्रीत कैथल और वाणी करनाल कैथल, 57 व इससे अधिक भार वर्ग में दीप्ति हिसार प्रथम और छवि कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सुरेश कुमार इंदल, राजेंद्र सिंह, राजेश अत्रेय करोड़ा, शिव चरण राज राणा, रमेश चहल, ललित मोहन, शाम लाल त्यागी, वीरेंद्र यादव, पूनम चोपड़ा, अर्चना सिरसा, सरदार टेक सिंह, धर्मवीर सैनी दीवाल स्कूल, पहल सिंह रणवीर पराशर, संदीप कुमार मौजूद रहे