फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Beant Kaur won with the lowest margin of one vote in Nagarpalika Sewan whereas Dolly Saini won with t

Kaithal: हेमलता सैनी बनी सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष, भाजपा की शैली मुंजाल को 263 वोट से हराया

Wed, 12 Mar 2025 03:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

हेमलता सैनी के पति संदीप सैनी पहले भाजपा में थे और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राज कुमार सैनी के समर्थक थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और राज कुमार सैनी के समर्थन में रहे। संदीप सैनी का पहले भाजपा में होना भाजपा प्रत्याशी की हार का मुख्य कारण रहा।

विज्ञापन
Kaithal: Beant Kaur won with the lowest margin of one vote in Nagarpalika Sewan whereas Dolly Saini won with t
पति संदीप सैनी के साथ विजयी निशान बनाती हेमलता सैनी व समर्थक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहली बार हुए नगरपालिका सीवन चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए। सीवन से आजाद प्रत्याशी हेमलता सैनी ने जीत हासिल की और सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। भाजपा की प्रत्याशी शैली मुंजाल दूसरे स्थान पर रही और संयम गोयल तीसरे स्थान पर रही। सीवन नगरपालिका चुनाव की मतगणना चार चरणों में में हुई। पहले राउंड में हेमलता सैनी आगे रही। दूसरे चरण में संयम गोयल पहले स्थान पर आ गई।

विज्ञापन


लेकिन तीसरे राउंड में बड़ी लीड लेते हुए हेमलता सैनी ने बढ़त बनाई और 750 वोटों से आगे हुई। चौथे और अंतिम चरण में हेमलता सैनी ने इस बढ़त को बरकरार रखा और 3594 वोट प्राप्त कर सीवन नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल को 263 मतों से पराजित किया। शैली मुंजाल को कुल 3331 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर रही संयम गोयल को 3061 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल किसी भी राउंड में पहले स्थान तक नहीं पहुंच पाई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही हेमलता सैनी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनी के समर्थकों ने ढोल व डीजे बजा कर नाच गा कर खुशी मनाई और नगर के बाजार में जलूस निकाल कर सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से बागी की जीत
हेमलता सैनी के पति संदीप सैनी पहले भाजपा में थे और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राज कुमार सैनी के समर्थक थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और राज कुमार सैनी के समर्थन में रहे। संदीप सैनी का पहले भाजपा में होना भाजपा प्रत्याशी की हार का मुख्य कारण रहा। इसके साथ ही सीवन में सैनी बिरादरी के बहुत अच्छे वोट हैं। सैनी बिरादरी भाजपा से जुड़ी हुई है और सैनी बिरादरी से कई नेता भाजपा में पदाधिकारी भी हैं। परंतु स्थानीय चुनाव होने के कारण वह वोट बैंक भाजपा की ओर न जा कर बिरादरी की और गया।

यह रहे कारण
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर चुनाव प्रचार में सीवन में जुटे रहे। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सीवन में रैली की और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। भाजपा सरकार में मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य कई मंत्री भी सीवन में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार में आए थे। सीवन से सैनी बिरादरी के संजय सैनी नंबरदार भाजपा के किसान मोर्चा के जिला प्रधान भी हैं। इसके बावजूद भी भाजपा की हार हुई तो इसके क्या कारण रहे यह चिंतन का विषय है।

स्थानीय चुनाव और पार्टी
नगर के लोगों का कहना है कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और यह एक स्थानीय चुनाव था। ऐसे में पार्टी को स्थानीय चुनाव अपने सिम्बल पर नहीं लडऩा चाहिए था। सीवन में किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। लोगों का कहना है कि स्थानीय चुनाव में स्थानीय मुद्दे होते हैं। यदि छोटी सरकार में भी बड़ी सरकार का दखल रहे तो काम नहीं चल सकता।

मंडल अध्यक्ष की जीत
वैसे तो सीवन के सभी 16 वार्डों में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी आजाद थे और किसी ने भी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन सीवन मंडल अध्यक्ष रवि मौर्य ने अपनी पत्नी को वार्ड नंबर पांच से चुनाव मैदान में उतारा था। उसने भी पार्टी सिम्बल पर चुनाव न लड़ कर आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही चुनाव लड़ा। इस चुनाव में सबसे कम मतों के अंतर से जीतने वाली बेअंत और रही जोकि सीवन मंडल अध्यक्ष रवि मोर्य की पत्नी हैं। बेअंत कौर ने यह चुनाव केवल 1 वोट के अंतर से जीता है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या भाजपा का जादू स्थानीय चुनावों में बेअसर रहा हैै।

होली और दिवाली
नगरपालिका चुनाव के नतीजे आने पर विजेताओं ने एक साथ दिवाली और होली मनाई। पूरा दिन जश्न का माहौल चलता रहा। जहां एक और सभी एक दूसरे को होली के रंग लगा रहे थे वहीं दूसरी और समर्थक पटाखे बजा कर खुशी का इजहार कर रहे थे। पूरा दिन नगर में एक के बाद एक विजय जलूस निकलते रहे। एक वार्ड का जलूस निकल कर जाता तो इतने में पीछे से दूसरे वार्ड का जलूस निकल कर आ जाता।

10 बजे तक सभी परिणाम घोषित
इस बार चुनाव ईवीएम से हुए थे और परिणाम सुबह जल्दी ही सामने आ गए। सुबह आठ बजे मतगणना आरंभ हुई। इसके बाद केवल 15 मिनट में ही पहले और दूसरे वार्ड का परिणाम सामने आ गया। सुबह 10 बजे से पहले ही सभी पार्षदों के साथ साथ अध्यक्ष पद का भी परिणाम सामने आ गया था। ईवीएम से चुनाव होने के कारण सभी काम जल्दी हुए।


नगरपालिका सीवन में पहली बार हुए चुनाव का बुधवार को परिणाम जारी हो गया। पहली बार हुए चुनाव को लेकर सीवन नगर के लोगों में काफी उत्साह रहा। पहली बार हुए नगर पालिका के चुनाव में 16 पार्षद चुने गए हैं। इनमें से वार्ड नंबर पांच में चुनी गई पार्षद बेअंत कौर ने सबसे कम अंतर में एक वोट से जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड नंबर 11 में पार्षद डोली सैनी ने सबसे अधिक 137 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed