{"_id":"671bd0f7fbb725f2d607146e","slug":"kaithal-another-farmer-arrested-in-pundri-for-burning-stubble-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: पराली जलाने पर पूंडरी में एक और किसान गिरफ्तार, वायु प्रदूषण का स्तर 255 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: पराली जलाने पर पूंडरी में एक और किसान गिरफ्तार, वायु प्रदूषण का स्तर 255 पर पहुंचा
Fri, 25 Oct 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:40 PM IST
सार
अब तक जिले में 19 किसानों की गिरफ्तारी हुई है। चार दिन बाद पराली जलाने के दो नए मामले फिर से मिले। यदि पराली जलाने की मिली लोकेशन को किसानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक 22 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी हैं। 79 किसानों की रेड एंट्री की गई है। जिले में अब तक पराली जलाने के 129 मामले सामने आए हैं। अब तक कृषि विभाग के कुल 42 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पराली के अवशेष में लगाई गई आग बुझाने पहुंचे अधिकारी व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल में पराली जलाने के मामले में जिला प्रशासन का सख्त रवैया लगातार जारी है। दो दिन के बाद अब फिर से जिला प्रशासन ने सख्ती करते हुए पराली जलाने के आरोप में एक और किसान को गिरफ्तार किया है। अब जिले में गिरफ्तार किए गए किसानों की कुल संख्या 19 पर पहुंच गई है। हालांकि इन सभी किसानों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत देने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जिले में चार दिन बाद फिर से पराली जलाने के दो नए मामले आए हैं। इसके बाद कम हो वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 पर पहुंच गया। सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के एक मामले में थाना पूंडरी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी के एचसी नरेंद्र की टीम ने गांव जांबा से एक किसान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत के अनुसार उपरोक्त आरोपियों द्वारा पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी राजेश कालिया ने किसानों से अपील की है कि कोई भी पराली के अवशेष ना जलांए। फसल के अवशेष ना जलाकर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
इस मामले में जिला कृषि अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि पराली जलाने के मामलों में अभी कमी आई है। इस समय पूंडरी और ढांड में अधिक मामले सामने आए हैं। किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। बताया कि अब जिले में 129 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। इसमें करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गौरतलब है कि पराली जलाने के मामलों में अब तक 22 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है जबकि 79 किसानों पर रेड एंट्री की गई है। जिले में अब तक पराली जलाने के 129 मामले आ चुके हैं। अब तक कृषि विभाग के कुल 42 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए हैं। इसमें से तीन कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है। इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।