फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaihthal: Shortage of DAP fertilizer in Guhla-Cheeka

Kaihthal: गुहला-चीका में डीएपी खाद की किल्लत, हो रही धक्का-मुक्की, आपस में भिड़े किसान

Fri, 25 Oct 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 08:42 PM IST
सार

किसान डीएपी के लिए आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में भी किसानों ने सोसाइटी कर्मचारियों को खाद नहीं बांटने दिया। किसान देर रात तक सोसाइटी कार्यालय के बाहर डटे रहे।

विज्ञापन
Kaihthal: Shortage of DAP fertilizer in Guhla-Cheeka
खाद के लिए कृषि विभाग एसडीओ से बात करते हुए किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब से सटे गुहला-चीका में इस समय डीएपी खाद की किल्लत बनी है। इस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह तक बन रही है कि डीएपी की खाद लेने पहुंचे किसानों में धक्का-मुक्की तक हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में स्वयं अधिकारियों को पहुंचकर डीएपी खाद का वितरण करवाना पड़ रहा है। वहीं, किसानों का जिला प्रशासन पर आरोप है कि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी का खाद नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कोऑपरेटिव सोसाइटी चीका में शुक्रवार को भी सैकड़ों किसान सुबह ही खाद लेने के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद 500 थैले खाद सोसाइटी में पहुंचे तो किसान खाद लेने के लिए टूट पड़े और शोर मचाने लगे। सोसायटी कर्मचारियों ने जैसे ही किसानों को खाद बांटने का प्रयास किया तो एक दूसरे से पहले खाद लेने के लिए किसान आपस में ही भिड़ गए और हाथा पाई पर उतर आए। कुछ अन्य किसानों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोसायटी कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी किसानों ने हंगामा कर दिया और सोसायटी का गेट नहीं खोलने दिया, जिसके बाद कर्मचारी वहां से चले गए।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने भी किसानों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए एक एक कर खाद लेने के लिए समझाया लेकिन किसानों ने पुलिस कर्मचारियों की एक नहीं सुनी और हंगामे पर उतारू रहे। खबर लिखे जाने तक किसान सोसाइटी कार्यालय के सामने ही डटे हुए थे। इससे पहले किसान गुरदेव, रमेश, अजय कुमार, प्रीतम, बादल, सुलतान, संदीप कुमार, जोता सिंह, अजैब सिंह, अमृत पाल, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र, मंदीप, अमन खरौदी, विक्की, सुरजीत आदि कृषि विभाग की एसडीओ डॉ. कंचन शर्मा से मिलने उनके कार्यालय भी गए थे।


वहां पर डॉ. कंचन ने किसानों को बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि आज खाद की कई गाडिय़ां अलग अलग सोसाइटियों में पहुंचेगी जहां पर हर एक किसान को तीन तीन थैले खाद के उपलब्ध करवाए जाएंगे। जानकारी अनुसार शुक्रवार को खाद की सप्लाई भागल व भूंसला सोसायटी में पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed