{"_id":"66f6c057f5843e36ad046bac","slug":"kabaddi-team-won-the-competition-and-brought-glory-to-the-region-kaithal-news-c-18-1-knl1004-485595-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता जीत चमकाया क्षेत्र का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता जीत चमकाया क्षेत्र का नाम
Fri, 27 Sep 2024 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। जिला स्तरीय अंडर 11 कबड्डी प्रतियोगिता में गुहला ब्लाक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कुरुक्षेत्रा स्कूल भागल की प्रधानाचार्या कमलेश नैन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कुरुक्षेत्रा पब्लिक स्कूल भागल के खिलाड़ी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं। बताया कि पिछले वर्ष स्कूल के खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व गुहला क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
उन्होंने बताया कि इस बार भी स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर जीत दर्ज की है और अब यह टीम कैथल जिले की तरफ से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। आज स्कूल में पहुंचने पर विजेता टीम को स्कूल मैनेजमैंट कमेटी सदस्य अवतार सिंह, नर सिंह पुनिया, प्रीतपाल व प्रिंसिपल कमलेश नैन ने सम्मानित किया।
इस मौके पर देवेंद्र कुमार, सुंदर दत्त, महताब सिंह, मैडम गुरमीत, ऋतु, सुमन, ज्योति, पूनम, रिम्पी, मेनका, सरवजीत, रीना, प्रदीप व इंदुजा भी उपस्थित रहे।
दीप सिंह ने जिला स्तर पर चमकाया नाम
वहीं, महाराजा सूरजमल स्टेडियम कैथल में बुधवार को आयोजित अंडर 11 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एवी विद्या मंदिर स्कूल चीका का छात्र दीप सिंह ने लांग जंप ने तृतीय रहा।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाचार्या चंद्रा दास ने बताया कि दीप सिंह ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक किया। बताया कि आज स्कूल पहुंचने पर दीप सिंह को स्कूल प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया।