फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kabaddi player Mehak honored

Kaithal News: कबड्डी खिलाड़ी महक का सम्मान

Fri, 17 Apr 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Apr 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player Mehak honored
गांव फरियाबाद में गोल्ड मेडल जीतने पर महक ढुल का स्वागत व सम्मान करते ग्रामीण।
राजौंद। 73वीं सीनियर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। टीम को जीत दिलाने में गांव फरियाबाद की प्रतिभाशाली बेटी महक ढुल ने योगदान दिया। उसकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी है।
विज्ञापन

महक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सेरधा से डीजे के साथ उसका भव्य स्वागत किया और जुलूस के रूप में गांव तक लेकर आए।
इसके बाद महक ने बाबा बिशुनपुर मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अमिया पट्टी चौपाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से महक और उसके कोच को सम्मानित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि पलाराम ने बेटियों को 5100-5100 रुपये की सम्मान राशि व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया, जबकि पूर्ण सिंह ने महक को 11,000 रुपये देकर उसका मान बढ़ाया। पूर्व सरपंच रमेश ने भी बेटियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटूराम विचार मंच के जिला अध्यक्ष मास्टर सुरेंद्र ढुल ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर मेघराज, मांगेराम, वीरेंद्र मास्टर, सत्यवान, करण सिंह, रुपिंदर, पंकज, कैप्टन रामभज, रामचंद्र, रामकुमार, भान सिंह पांचाल, वेदपाल, नंबरदार सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed