फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jyoti Kalash Yatra reached with holy water from pilgrimage places

Kaithal News: तीर्थों का पवित्र जल लेकर पहुंची ज्योति कलश यात्रा

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Yatra reached with holy water from pilgrimage places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ हरिद्वार के संरक्षण में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत 24 तीर्थों का पवित्र जल लेकर ज्योति कलश यात्रा शनिवार को यहां पर पहुंची।

पूर्व पार्षद राकेश सरदाना, नवीन बुक डिपो, पुराना बस अड्डा के पास, रूलिया राम के निवास पर, पूर्व विधायक लीलाराम के निवास व सेक्टर 21 में इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान भजन एवं सत्संग के साथ साथ दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। यह यात्रा यात्रा मां भगवती के अवतरण एवं अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूरे होने पर देश भर में आयोजित जा रही है। इसका मुख्य उदेश्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं शिक्षा को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सद्भावना जगाकर एक योग्य तथा जिम्मेदार नागरिक बनाना भी यात्रा का ध्येय है, ताकि आध्यात्मिक जागृति जन जन तक पहुंचाई जा सके। पंडित रूलिया राम ने बताया कि यह यात्रा गायत्री संस्थान अंबाला रोड आरके पुरम से शुरू हुई।

यात्रा में रखे कलश में 24 तीर्थों का पवित्र जल है। गायत्री परिवार के प्रतिनिधि महीपाल कौशिक ने बताया कि यह कलश यात्रा पूरे भारत वर्ष में चल रही है। वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के अवतरण के 100 वर्ष होने के उपलक्ष्य में यात्रा का आयोजन हो रहा है। यात्रा के माध्यम से मंत्रों में सबसे बड़े मंत्र गायत्री महामंत्र का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र के अर्थ को अगर समझे तो यह मंत्र किसी एक देवी देवता का मंत्र नहीं है बल्कि सभी देवी देवताओं का मंत्र है। इसे हर कोई जप सकता है।


इस कलश यात्रा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सतीश गोतम, सूरजभान शर्मा, भले राम, बिमल, रूलिया राम, भूपेंदर रोहिला, राम प्रताप राठी, महीपाल कौशिक, राजकिशन शर्मा, राजकुमार मित्तल, दरियाव सिंह, सुनीता शर्मा, कमलेश वर्मा के साथ साथ गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed