{"_id":"69d567ad7b984c14ed098af7","slug":"jyoti-anita-and-anuj-became-the-best-volunteers-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147566-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ज्योति, अनीता और अनुज बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ज्योति, अनीता और अनुज बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
Wed, 08 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का छठे और सातवें दिन विभिन्न गतिविधियों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर ज्योति, अनीता और अनुज को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित कर सम्मानित किया गया। शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सुरभि गर्ग (अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल) एवं विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार (प्राचार्य, दर्शन एकेडमी) का पौधों और स्मृति िचह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने स्वच्छता अभियान (क्लीन इंडिया–ग्रीन इंडिया) विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, सुशील कुमार ने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान नवनीत गोयल ने डिजिटल साक्षरता, एआई कौशल और कॅरिअर के अवसरों के बारे में जानकारी दी। दोपहर बाद आयोजित सत्र में क्रिकेट, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन
सातवें दिन के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक रवि ने योग करवाए। द्वितीय सत्र में विशिष्ट अतिथि नरेंद्र जिंदल (उप-प्रधान, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी) ने महिला सशक्तीकरण विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रेरणादायक महिलाओं के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
दोपहर बाद आयोजित समापन समारोह में प्रधान अश्वनी शोरेवाला, विशिष्ट अतिथि पंकज बंसल एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक गरविता और कशिश ने किया।