फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Just one petrol pump opened, police called to manage crowd

केवल एक पेट्रोल पंप खुला, भीड़ काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 20 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाया ब्यूरो। कैथल
अमर उजाया ब्यूरो। कैथल Updated Mon, 20 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कैथल/कलायत/राजौंद /ढांड। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की हड़ताल जिले में पूरी तरह से सफल रही। जिले भर के 120 पंप बंद रहे। जिले भर में कोयल कांपलेक्स एकमात्र सरकारी पेट्रोल पंप के अलावा सीवन में एक निजी पेट्रोल पंप से डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री हुई। सरकारी पंप पर आलम यह था कि यहां लोगों को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इतनी भीड़ उमड़ी कि हालात बेकाबू हो गए। सरकारी पंप पर आम दिनों के मुकाबले चार से पांच गुणा अधिक पेट्रोल और डीजल बिका।
विज्ञापन


विदित रहे कि पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने डीजल पर वैट बढ़ाने के विरोध में सोमवार से हड़ताल का ऐलान किया है। कैथल शहर में स्थित पर्यटन विभाग के पेट्रोल पंप एवं सीवन में एक निजी पेट्रोल पंप पर तेल की बिक्री हुई। कोयल कांपलेक्स के सरकारी पेट्रोल पंप पर सामान्य दिनों में 2300 से 2400 लीटर पेट्रोल बिकता था। लेकिन सोमवार को यहां लगभग 18 हजार डीजल एवं पेट्रोल बिका।
विज्ञापन


करीब 9500 लीटर डीजल एवं 8500 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई है। सीवन में एक निजी पेट्रोल पंप हड़ताल के बावजूद खुला रहा। कुछ देर के लिए गुहला में भी एक पेट्रोल पंप खुला। जिसे 11 बजे बंद कर दिया गया।  जिले भर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के 33 पंप, इंडियन ऑयल के 65,  भारत पेट्रोलियम के 15 एवं पंप एस्सार 10 पेट्रोल के पंप बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्ण चंद गुप्ता ने बताया कि जब तक सरकार मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कैथल में हड़ताल पूरी तरह से सफल रही।

भीड़ के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
सरकारी पेट्रोल पंप पर दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। राशन की दुकान की तर्ज पर लोग बोतलें लिए लाइन में लगे नजर आए। यहां लोगों की भीड़ के चलते पुलिस बुलानी पड़ी। दिन भर पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल एवं डीजल बिका। पेट्रोल पंप पर काउंटर इंचार्ज जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में यहां 2300 से 2400 लीटर डीजल एवं पेट्रोल बिकता था। लेकिन सोमवार को 8500 के लगभग पेट्रोल एवं 9500 के आस-पास डीजल की बिक्री हुई है। मंगलवार के लिए भी 12 हजार लीटर पेट्रोल एवं डीजल मंगवाया है।

हड़ताल का असर बैंक पर भी

गांव कौल में बिजली 10 बजे से 12 तक के बिजली का कट लगा। जनरेटर चलाने के लिए डीजल नहीं था। पेट्रोल पंप बंद थे। इस वजह से पंजाब नेशनल बैंक कौल का कामकाज दो घंटे ठप रहा। उपभोक्ताओं को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

बोतल में तेल लेने पहुंचे लोग
शहर के सभी पेट्रोल पंप पूर्णतया बंद रहे। वाहन चालकों को पंपों से अपने वाहनों को खींच कर ही लाना पड़ा। सत्र के पहले ही दिन महिला कालेज के वाहनों को गांवों से छात्राएं लाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा को उनके खुद के ही पेट्रोल पंप से तेल नहीं दिया गया। उन्हें अपनी गाड़ी कलायत में छोड़नी पड़ी तथा अन्य वाहन के माध्यम से कैथल पहुंचे।


राजौंद में भी लोग पेट्रोल के लिए दर दर भटकते देखे गए। कई निजी स्कूल की बसों में पेट्रोल न होने के कारण स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। किठाना के मुकेश फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक देवी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि वैट बढ़ाने के विरोध में जिला के सभी पैट्रोल पंप अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed