{"_id":"5fd26dfe8ebc3e3f6005f036","slug":"jumping-kaithal-news-knl536997110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों को आता देख तीनों कूद गए थे तालाब में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों को आता देख तीनों कूद गए थे तालाब में
विज्ञापन
jumping
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर की रात गांव कुतुबपुर में मछली पकड़ते समय ठेकेदार के आ जाने पर पकड़े जाने के डर से तीनों व्यक्ति तालाब में कूद गए थे। यह खुलासा एसपी शशांक सावन ने मीडिया से बातचीत में किया है। एसपी ने बताया कि संजय व विक्रम ने कुबूला कि वे पांच-छह दिसंबर को तालाब के पास छुपकर बैठे थे। क्योंकि उन्हें तालाब से मछली चोरी होने का शक था। तीनों व्यक्तियों को तालाब से मछली पकड़ते समय दबोचने के जैसे ही बढ़े तो वह तालाब में कूद गए। दो व्यक्तियों को तालाब से निकाल लिया, जिनमें से एक मौके से भाग गया। उन लोगों ने बाद में अनिल से मारपीट की।
संजय का लिया चार दिन का पुलिस रिमांड- सीआईए वन व सदर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर संजय का चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। विक्रम शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी ने कहा कि मेडिकल के अनुसार अनिल की कुछ हड्डियां टूटी पाई गई, जबकि बंटी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।
सदर थाना पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवालों पर एसपी ने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत उनके पास नहीं आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा जाएगा। वहीं जाम के बारे में एसपी ने कहा कि जाम लगाने वाले व उन्हें उकसाने वाले लोगों पर भी नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूप पर सूचना से पहुंची थी पुलिस
एसपी ने बताया कि दो आरोपियों विक्रम और संजय को पकड़ लिया है। छह दिसंबर को ठेकेदार संजय ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उन्होंने मछली चोरी करने वाले लोगों को पकड़ा है। पुलिस मौके पर गई तो वहां संजय, विक्रम व अनिल मौके पर थे। उन तीनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत देने से मना कर दिया। सात को बंटी की पत्नी सुदेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति लापता है। आठ दिसंबर को अनिल की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, जिसमें अनिल के परिजनों ने कहा था कि ठेकेदारों द्वारा मारपीट के कारण अनिल की मौत हुई है। एसपी ने बताया कि अनिल बीमार भी था और काफी कमजोर भी था। वीरवार को बंटी का शव मिला। वीरवार को पुलिस ने आरोपी संजय को तितरम मोड़ से व विक्रम को देवीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।