फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Joint team of five departments raided the factory making battery

पांच विभागों की संयुक्त टीम ने की बैटरी बनाने वाली फेक्टरी में रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Joint team of five departments raided the factory making battery
खनौरी-जींद बाईपास पर एक इनवर्टर बैटरी बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार को पांच विभागों की संयुक्त टीम ने छापामारी की, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। यहां पिछले साल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छापामारी कर मशीनों को सील कर दिया था, लेकिन एकबार फिर धड़ल्ले से दूसरी मशीनें लगाकर बैटरी बनाने का काम किया जा रहा था। यही नहीं न तो आगजनी से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही प्रदूषण नियंत्रण के आवश्यक इंतजाम। मामले में पांचों विभाग की ओर से रिपोर्ट बनाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग मुख्यालयों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग, अग्निशमन विभाग, सेल टैक्स, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली निगम की टीमों ने संयुक्त रूप से खनौरी रोड बाईपास पर स्थित फैक्टरी में छापामारी की। जांच के दौरान मौके पर भारी संख्या में नई और पुरानी बैटरियां पाई गईं। वहीं बैटरियों को तैयार करने के लिए मशीनें भी मौके पर चलती हुई पाई गईं। विभागों के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई थी। फैक्टरी में मिली अनियमितताओं के संबंध में रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताया गया कि यहां से उद्योग के मालिक द्वारा हरियाणा के कई जिलों सहित साथ लगते दूसरे प्रदेशों में भी बैटरियां सप्लाई की जाती हैं।
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई में सभी विभागों ने अलग-अलग कार्रवाई की, जिसमें अग्निशमन विभाग से फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह व मुख्य अग्निशामक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उद्योग के मालिक की ओर से इसकी स्थापना से पहले कोई फायर एनओसी नहीं ली गई। न ही मौके पर कोई फायर फाइटिंग सिस्टम पाया गया। ऐसे में अगर उद्योग में आगजनी की घटना हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इस संबंध में उद्योग के मालिक को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा ने बताया कि पहले यह उद्योग महादेव मैटल इंडिया के नाम से स्थापित किया गया था। इस फैक्टरी में विभागीय कार्रवाई के बाद यहां रखी सभी मशीनों को सील कर दिया गया था, लेकिन अगस्त 2021 में फिर से मालिक ने इसे दूसरी मशीनें स्थापित कर चालू कर दिया। इसके बावजूद यहां प्रदूषण से बचाव संबंधित उपकरण नहीं पाए गए हैं। ऐसे में अब उद्योग के मालिक को नोटिस जारी करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग की ओर से मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। विभागों की ओर से जो रिपोर्ट तैयार की जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
- बिजली निगम की ओर से पहुंचे एएफएम राजेश कुमार ने बताया कि उद्योग को चलाने के लिए एक महिला के नाम बिजली का कनेक्शन लिया गया है। उन्होंने मीटर की रीडिंग ले ली हैं। निगम से संबंधित सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
सेल टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर राहुल ने बताया कि उन्होंने जांच की है कि फर्म टैक्स अथवा जीएसटी पे कर रहे हैं या नहीं। प्राथमिक जांच में स्थिति लगभग ठीक दिखी है। इस संबंध में जरूरी दस्तावेज मालिक से मांगे गए हैं। टैक्स से संबंधित अनियमितता मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह जांच भी की जाएगी कि एक उद्योग के स्थान पर दो उद्योगों के जीएसटी नंबर चल सकते हैं या नहीं। बैटरियों का मार्का लोकल मिला है।

फैक्टरी मालिक ने बताया कि जो दस्तावेज अधिकारियों ने उनसे मांगे, वे सभी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अगर अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत होगी तो वे भी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed