{"_id":"62a256310194b7688752835a","slug":"je-s-laptop-stolen-from-the-car-one-lakh-rupees-stolen-kaithal-news-knl1110234183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से जेई का लैपटॉप, एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से जेई का लैपटॉप, एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
43-कलायत। चोर द्वारा तोड़े गए गाड़ी के शीशे
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता की गाड़ी के शीशे तोड़कर बाइक सवार चोर ने एक लाख की नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जेई सुमित कुमार ने बताया कि वे जिला हिसार के गांव बड़छप्पर के निवासी हैं। वर्तमान में वे कलायत बिजली निगम कार्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। आठ जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके चलते वे अपने मित्र के पास ठहर गए। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे जल्दबाजी में बाहर गली में खड़ी गाड़ी से नकदी और लैपटाप निकालना भूल गए। जब सुबह उन्होंने अपनी गाड़ी देखी तो होश उड़ गए। गाड़ी में पिछली सीट के शीशों को तोड़कर उसके सामान पर हाथ साफ किया गया था। इसकी सूचना उन्होंने कलायत पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
जेई सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी से जो लैपटाप और एक्सटरनल हार्ड डिस्क चुराई गई, उसमें उनका कई साल पुराना अहम रिकार्ड था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोर को काबू करते हुए सामान की रिकवरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
रैकी कर सामान पर किया हाथ साफ-
कलायत में घटना को अंजाम देने से पहले नकाबपोश चोर मोटर साइकिल पर सवार होकर आया। इस दौरान पहले उसने आस पास की रैकी की। इसके बाद कुछ दूरी पर मोटर साइकिल छोड़कर पैदल गाड़ी के पास पहुंचा। फिर शीशे तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर मोटर साइकिल से फरार हो गया।