फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jatin, Aditya first in speed competition

Kaithal News: रफ्तार प्रतियोगिता में जतिन, आदित्य प्रथम

Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Jatin, Aditya first in speed competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में निपुण योजना के तहत रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले नौ विद्यालयों के पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों ने कक्षावार अपनी सहभागिता दिखाई। पहली कक्षा के जतिन और दूसरे के आदित्य प्रथम रहे।

प्रतियोगिता प्राचार्य हरपाल सिंह की देखरेख में संपन्न करवाई गई। प्रतियोगिता के तहत बच्चों का विभिन्न दक्षताओं का आकलन किया गया। निर्णायक मंडल में सतबीर सिंह, सतपाल पांचाल, महेश रानी, चीनू देवी, नवीन शर्मा व प्रयाग शामिल रहे।
विज्ञापन


रफ्तार प्रतियोगिता में पहली कक्षा के जतिन राजकीय प्राथमिक पाठशाला अटेला ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नागल ने द्वितीय स्थान व वंदना राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी गुलाम अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा दूसरी में आदित्य राजकीय प्राथमिक पाठशाला अटेला ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नागल ने द्वितीय, संदीप राजकीय प्राथमिक पाठशाला नागल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी में मानव राजकीय प्राथमिक पाठशाला अटेला ने प्रथम स्थान, माफी राजकीय प्राथमिक पाठशाला अटेला ने दूसरा स्थान व हरमीत राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रभावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर प्राध्यापक सचिन धीमान, पवन कुमार, नवजीत संधू, रणवीर सिंह, प्रयाग, राधा कृष्ण, जगदीश कुमार व कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

क्लस्टर रोहेड़ा में दिखाई प्रतिभा

राजौंद। क्लस्टर रोहेड़ा में रफ्तार प्रतियोगिता करवाई गई। इसके तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए धारा प्रभाव एवं समझ के साथ पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करना है। जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता लेकर आना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed