{"_id":"574b34e44f1c1b7c281090a8","slug":"jat-reservation-government-kaihal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर सरकार अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर सरकार अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जाट
- फोटो : ब्यूरो
कैथल। जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर सरकार अलर्ट नजर आ रही है। पांच जून को जाट आरक्षण के लिए आंदोलन के ऐलान के साथ ही सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ी कैथल पहुंच गई। फोर्स ने पुलिस लाइन में डेरा डाल लिया है।
विदित रहे कि फरवरी माह में जाट आरक्षण आंदोलन में कैथल में काफी उपद्रव हुआ था। कई गांवों में आगजनी सहित शहर में भी आगजनी की घटनाओं के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ था।
इस बार आरक्षण के लिए आंदोलन की घोषणा के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स बुला ली गई है। फोर्स की टुकड़ी पुलिस लाइन में ठहरी है। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
उधर, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छौत ने कहा कि पहले 29 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान था। लेकिन इसी बीच जाट आरक्षण पर स्थगनादेश मिलने के कारण इसे 5 जून से करने का ऐलान किया गया है।
इसी बीच पता चला है कि सरकार अपना जवाब दावा हाईकोर्ट में पेश करेगी। जिससे उम्मीद है कि स्थगनादेश हट जाए। यदि स्थगनादेश नहीं हटता है तो 5 जून को आंदोलन पर विचार हो सकता है।