{"_id":"68d300525763bda4ef0d7ae5","slug":"jassi-has-been-an-integral-part-of-the-family-for-five-years-kaithal-news-c-18-1-knl1004-745433-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच साल से घर का अभिन्न हिस्सा है जस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच साल से घर का अभिन्न हिस्सा है जस्सी
Wed, 24 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जस्सी और मेरा साथ पांच साल पुराना है। जब यह तीन महीने का था तब इसे तलाई बाजार के नजदीक मेरे दोस्त के घर से लाए थे। यह बहुत ही प्यारा और मिलन सार है। हम इसे कभी भी बांध कर नहीं रखते हैं। जस्सी हमारी हर बात मानता है। मैं जब जस्सी को घर पर छोड़ कर ऑफिस जाता हूं तो यह उदास हो जाता है। जब मैं वापस घर आता हूं तो जस्सी दौड़ कर गेट के पास आ जाता है। घर के सभी सदस्य जस्सी से बहुत प्यार करते हैं। मैं इसे ट्रेनिंग भी खुद ही दे रहा हूं। यह मेरी कही हर बात तुरंत मान लेता है। जस्सी को खाने में चिकन और अंडा पसंद है। इसके अलावा हड्डी वाले बिस्किट भी यह बड़े ही चाव से खाता है। जस्सी को हमने हर प्रकार के टीके लगवा दिए हैं। जस्सी हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।
प्रस्तुति - जतिन कुमार, निवासी चंदाना गेट, कैथल
विज्ञापन
प्रस्तुति - जतिन कुमार, निवासी चंदाना गेट, कैथल