{"_id":"69c82d47ad56b6b7530b380b","slug":"jannat-wins-gold-medal-in-boxing-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147068-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुक्केबाजी मेंं जन्नत को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुक्केबाजी मेंं जन्नत को स्वर्ण पदक
Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक के महम में 17 से 20 मार्च तक आयोजित हरियाणा यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आर्यन बॉक्सिंग अकादमी, सुनारिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। प्रतियोगिता के 54 किलोग्राम वर्ग में जन्नत ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
जन्नत इससे पहले भी कई बार स्टेट और नेशनल स्तर पर चैंपियन रह चुकी हैं तथा एशियन स्तर पर भी पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा 22 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में वंशिका ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनु ने 46 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वंशिका पहले भी स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और सब-जूनियर नेशनल में रजत पदक जीत चुकी हैं, वहीं अनु का यह पहला राज्य स्तरीय पदक है।
विज्ञापन
अब वंशिका जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र जाएंगी, जबकि जन्नत यूथ नेशनल के लिए नोएडा में भाग लेंगी। तीनों खिलाड़ी कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसी दौरान अकादमी के कोच कुलविंदर सिंह को ‘बेस्ट जज’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। वे भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और चार बार के नेशनल मेडलिस्ट रह चुके हैं।