फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jam imposed due to non-purchase, gate locked

Kaithal News: खरीद न होने पर लगाया जाम, गेट पर जड़ा ताला

Thu, 24 Oct 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed due to non-purchase, gate locked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी के गेट जड़ा ताला असंध कैथल रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएफएसई निशांत राठी हरियाणा वेयर हाउस की डीएम सुनीता चहल हैफेड के डीएम सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों के साथ बातचीत के बाद धान के बाद समस्या जान खरीद सही व एमएसपी रेट पर करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

बुधवार दोपहर बाद चीका में दो घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी की कतारें लग गई वाहन चालकों के साथ सरकारी बस में सवार महिलाओं सवारियों को बहुत भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम लगाए नाराज किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से वह मंडी में धान की फसल लेकर बैठे हैं। उनकी धान नहीं खरीदी जा रही। जबकि उनकी कटाई का काम भी अभी खेतों में चल रहा है। बार-बार कहने के बावजूद भी धान की खरीद सही नहीं हो रही।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने कहा कि कभी धान में नमी कम बता दी जाती है तो कभी ज्यादा बता दी जाती हैं। इस तरह परेशान व मजबूर होकर जाम लगाने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि धान की ढेरी पर मिलर देखने के लिए आते हैं और नमी कहकर आगे चले जाते हैं। किसानों ने कहा की इसके अलावा 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कंवर पाल पूर्व सरपंच पवन जैलदार, चांदी राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार खरीद में किसानों को सरेआम लूटने का काम किया है। किसी भी किसान का धान सरकारी रेट 2320 पर नहीं लिया जा रहा। नाराज किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जो किसान कम रेट पर देते हैं, उनकी खरीद की जाती है।


मंडी में धान की फसल के अंबार लगे हैं। नाराज किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब भी खरीद सही नहीं होती तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर ही अपना दुखड़ा सुनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed