फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jajanpur-Jadaula road is incomplete, stones are pricking

Kaithal News: जाजनपुर-जडौला सड़क अधूरी, चुभ रहे पत्थर

Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jajanpur-Jadaula road is incomplete, stones are pricking
24KHT_M_3424डीएचडी01 जाजनपुर से जडौला जाने वाली सड़क।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। गांव जाजनपुर से जडौला जाने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन महीनों से अधूरी पड़ी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों बलबीर सिंह, बलवान जड़ौला, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सुभाष मैहला, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग ने तीन महीने पहले सड़क को उखाड़कर मिट्टी में गटका डाल दिया था। इसके बाद से सड़क की कोई सुध नहीं ली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर निकले हुए नुकीले पत्थर राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। वाहनों के टायरों से उछलकर ये पत्थर गुजर रहे लोगों को घायल कर रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोज इसी जोखिम भरी सड़क से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 2 किलोमीटर की सड़क को बनाने में इतना समय नहीं लगता, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद रुकवाया निर्माण कार्य : एसडीओ

मार्केट कमेटी के एसडीओ शमशेर सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन शुरुआत में ही इसमें घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिली। इसी कारण निर्माण कार्य तुरंत रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही काम दोबारा शुरू करवाया जाएगा और ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed