फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   its raining, weather, wheat crops, farmer happy, kaithal

गेहूं की फसल के लिए आसमान से बरसा अमृत

Sun, 22 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 22 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
its raining, weather, wheat crops, farmer happy, kaithal
बारिश से अनाज मंडी में भींगी चावल की बोरियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शनिवार रात्रि एवं रविवार सुबह हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। करीब दस एमएम बारिश से गेहूं की फसल में बड़ा लाभ होगा। वहीं सुबह शहर में सड़कों व गलियों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


पिछले करीब सप्ताह भर से भी ज्यादा दिनों से सूखी ठंड पड़ रही थी। कुछेक दिनों में तो पाला भी जम गया था। जिस कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। यह 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार रात मौसम में आए परिवर्तन के चलते बादल छा गए। देर रात्रि तेज बारिश भी हुई। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह करीब एक घंटे तक जारी रही। कुल 10 एमएम बरसात से गेहूं की फसल में बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं बरसात व बादलों के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रप्रकाश डागर ने कहा कि बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed