फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is important to pay attention to sports along with studies

Kaithal News: पढ़ाई संग खेलों पर ध्यान देना जरूरी

Wed, 13 Sep 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
It is important to pay attention to sports along with studies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मांगे राम और मीना कुमारी ने बाल उपवन आश्रम सीसीआई और स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी कैथल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई संग खेलों पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राणा बंसल, डीसीपीओ प्रदीप ढुल, रवि भूषण गर्ग, अंजु जिंदल व कोमल उपस्थित रहे। उन्होंने सीसीआई का निरीक्षण किया तथा बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही संस्था का मूल उद्देश्य है। बच्चों की
विज्ञापन


पढाई के साथ-साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी शिक्षा, खेल, पढाई व विभिन्न विकास के बारे में जाना। इसके उपरांत वे स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी में भी गए तथा वहां पर नौनिहालों की स्थिति को जांचा। सदस्यों ने कहा कि बच्चों का नियमित तौर से मेडिकल चेकअप होना चाहिए, ताकि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी का समय रहते पता चल सके और उसका सही समय पर इलाज करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों का रिकार्ड भी जांचा तथा इसे विभागीय नियमानुसार तैयार रखने बारे आदेश दिए। आश्रम इंचार्ज रविभूषण गर्ग ने कहा कि वे बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाते हुए उनका सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। वे बच्चों की सेवा को भगवान की सेवा मानते हैं। इस अवसर पर सभा के सचिव रघुबीर चंद गर्ग, सुनील गर्ग व रितू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed