फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Invited for Shyam Sankirtan and Bhandara

Kaithal News: श्याम संकीर्तन और भंडारे का दिया न्योता

Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Invited for Shyam Sankirtan and Bhandara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्री बाबा श्याम परिवार सीवन की ओर से नौवां विशाल श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 15 मार्च को बाबा श्याम जी की निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक बूटा सिंह करेंगे। यह यात्रा बाबा नारायण दास मंदिर से शुरू होकर पूरे नगर की परिक्रमा करेगी।

श्री बाबा श्याम परिवार के संरक्षक मनोज गिरधर, प्रधान संजय कंसल व उप प्रधान सोनू सैनी ने बताया कि 16 मार्च को विशाल संकीर्तन का आयोजन नगर के दशहरा मैदान में किया जाएगा जिसमें दिल्ली से भजन गायिका आरती शर्मा व कुरुक्षेत्र से भजन गायक हर्ष गोयल श्री श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए नगर के सभी लोगों को न्योता देने का कार्य चल रहा है। नगर के मुख्य बाजारों में, सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में और लगभग सभी घरों में न्योता दिया गया है।
विज्ञापन


सीवन गोशाला में भी गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी व सभी सदस्यों को न्योता दिया गया है। संकीर्तन को लेकर श्री श्याम परिवार के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ राजेश मुंजाल, नीरज बंसल, दीपक चौधरी, काका बंसल, पाली सैनी, चंद्रभान सैनी, अमित गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed