फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Investigation camp for giving artificial limbs to Divyangjan

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देने के लिए जांच शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation camp for giving artificial limbs to Divyangjan
01-कैथल। रेडक्रॉस सोसायटी के परिसर में आयोजित शिविर में दिव्यांगो से आवेदन लेते हुए डीसी डॉ. तेतरव? - फोटो : Kaithal
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनों की सहायता के लिए जांच शिविर लगाया गया। इसमें डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिले में मूक एवं बधिर लाभार्थियों की सहायता के लिए केंद्र खोले जाएंगे, जिससे मूक एवं बधिर लाभार्थियों को अधिक से अधिक से लाभ प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हर मुश्किल की घड़ी में सेवा का कार्य किया जाता है। सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि शिविर में 270 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। मौके पर मौजूद दिव्यांगजनों को तिपहिया साइकिलें, व्हीलचेयर, कानों की सुनने वाली मशीनें, वॉकर, स्मार्ट फोन, ब्रेल कैन, एमएसआईईडी किट, कैलीपर व आधुनिक कृत्रिम अंग देने के लिए नाप लिया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा व रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि 21 जून को बीडीपीओ कार्यालय चीका, 22 जून को बीडीपीओ कार्यालय कलायत, 23 जून बीडीपीओ कार्यालय पूंडरी एवं 24 जून 2022 को बीडीपीओ कार्यालय राजौंद में दिव्यांगजन के सहायतार्थ निशुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र व मेडिकल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed