{"_id":"69e160151f0b6dd4220bffe7","slug":"instructions-given-to-solve-drinking-water-problem-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147990-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेयजल समस्या के समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेयजल समस्या के समाधान के दिए निर्देश
Fri, 17 Apr 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी डॉ. सुशील मलिक।
कैथल। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार डीएसपी सुशील प्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनीं गई।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर के दौरान वार्ड नंबर नौ की गली नंबर छह में खराब पेयजल की समस्या को लेकर अपनी शिकायत रखी। जिस पर एसडीएम संजय कुमार ने संबंधित विभाग को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
डीसी अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली नागरिकों की शिकायतों का निपटारा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शीघ्रता से किया जाए।
शिकायतों के समाधान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें और उन्हें उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की पूरी जानकारी देकर संतुष्ट करें, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
कुल पांच में से 4 का मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए जबकि एक की जांच के बाद समाधान करने को कहा गया।
डीसी अपराजिता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला एवं उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। जिन मामलों में दस्तावेजी या तकनीकी प्रक्रिया आवश्यक है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। संवाद