फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Installation time is better than 12:09 PM, Modak Prasad is mandatory

Kaithal News: स्थापना का समय दोपहर 12ः09 से बेहतर, मोदक का प्रसाद अनिवार्य

Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Installation time is better than 12:09 PM, Modak Prasad is mandatory

विज्ञापन
सीवन। महंत अवध बिहारी दास ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना सुबह से शाम 3:45 बजे तक की जाएगी। दोपहर 12:08 से 1:39 बजे तक का समय गणेश स्थापना के लिए ज्यादा शुभ है। मान्यता है कि प्रतिमा की स्थापना और पूजा से जीवन के संकट दूर होते हैं।

महंत ने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छता और शुद्ध भाव से गणपति जी की स्थापना करनी चाहिए। मिट्टी की प्रतिमा और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग सर्वोत्तम है। व्रत, उपवास और गणेश मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि मोदक का प्रसाद अवश्य अर्पित करना चाहिए, क्योंकि गणपति जी को यह प्रिय है। सामूहिक आरती और भजन-कीर्तन से परिवार और समाज में एकता बढ़ती है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही गणपति जी की सच्ची भक्ति है।
विज्ञापन


श्रद्धालु राहुल कक्कड़ (सीवन) ने बताया कि गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। मोदक और फलों सहित विभिन्न प्रसाद का भोग लगाया जाता है। जिला प्रशासन ने भी उत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सीवन में कई जगहों पर पंडाल सजाए जाएंगे और कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालुओं में जोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed