फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspired to indulge in devotion

Kaithal News: भक्ति में लीन होने के लिए किया प्रेरित

Tue, 05 Sep 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inspired to indulge in devotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर 20 स्थित सामुदायिक केंद्र में निष्काम कपिस्थल गो सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को भक्तिरस की गंगा बही।

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी जमना पुरी महाराज हरिद्वार वाले ने भगवान के भक्ति में लीन होने के लिए प्रेरित किया।

महाराज ने कहा कि सुख-दुख तो मनुष्य के जीवन में एक सिक्के के पहलू की तरह आते रहते हैं। जमना पुरी महाराज ने कहा कि भगवान कहते हैं कि जो मनुष्य दूसरों के सुख में सुखी और दूसरों के दुख में दुखी हो, वह मनुष्य मुझे बहुत जल्दी प्राप्त कर लेता है। परंतु आज का मनुष्य दूसरे के दुख में तो दुखी हो जाता है, लेकिन उसके सुख में कभी सुखी नहीं होता है। जो मनुष्य ज्यादा पाप करता है, उसको अंत समय तक बहुत दुख भोगना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मृत्यु भी उसे आसानी से नहीं मिलती है, जब अश्वत्थामा ने उत्तर के गर्भ में ब्रह्मास्त्र चलाया तो उस समय सिर्फ भगवान को याद किया। क्योंकि मुसीबत के समय संसारी लोग काम नहीं आते। हमेशा भगवान ही काम आते हैं। वे हमेशा हम सभी का हर परिस्थिति में साथ देते हैं। बस हमें उन पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन


व्यास जी ने कथा में सुनाया हमें अक्षत जैसा बनना चाहिए, क्योंकि अक्षत एक बार पैदा होता है। हमें अपने किए गए सारे पुण्य कर्म परमात्मा को अर्पण कर देने चाहिए। हम उन्हें जो अर्पण करेंगे, वही हमें मिलता है। हमें मुश्किल समय में ज्यादा दुखी नहीं होना चाहिए, क्योंकि दुख तो हमारे गुरु हैं। जो हमें ईश्वर से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ओमप्रकाश राठी, सुरेश, शमशेर, बंटी, बिट्टू, अशोक मंगला, नरेश, दुर्गा, गौतम अग्रवाल, दिनेश मित्तल, सुरेंद्र, भूषण बिहारी, सुशीला शर्मा पार्षद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed