फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspiration to walk on the path of truth

Kaithal News: सत्य की राह पर चलने की दी प्ररणा<bha>--</bha>-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inspiration to walk on the path of truth
17 सीवन। डीएवी में हवन में भाग लेते प्रधानाचार्य व अन्य। संस्थान
सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन में स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पर हवन किया। हवन में सबसे पहले कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। जिसमें सभी छात्रों ने मिलकर हवन में आहुति डाली। इस अवसर पर छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। छात्रों को स्वामी दयानंद के दिखाई मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं हवन के बाद स्कूल की प्रधाचानार्या डॉ. मीना मेहता ने कहा कि हम सभी स्वामी दयानंद के जीवन भर ऋणी रहेंगे। उन्होंने संसार को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आप भी जीवन में सदा ही सत्य के रास्ते पर चलें और वेद मार्ग का ही अनुसरण करें। उन्होंने स्वामी दयानंद को याद करते हुए बताया कि स्वामी दयानंद ने समाज में फैली कुरीतियों का अंत किया। वह एक युग पुरुष थे। जिन्होंने केवल मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया। हम सबको मिलकर एक सभ्य समाज का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अपना सारा जीवन केवल समाज सेवा और आर्य समाज के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें समस्त मानव समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में नंबर सब कुछ नहीं होते इसलिए जो भी आपके अंदर योग्यता है गुण है उनको पहचाने और अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। तभी आप भारत देश के सच्चे नागरिक बन पाएंगे और तभी आप स्वामी दयानंद के सच्चे सैनिक कहलाएंगे इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed